तुर्किये 3 साल में 3 गुना करेगा रक्षा खर्च, विकसित करेगा अपनी तकनीक
तुर्किये ने 3 साल में अपना रक्षा खर्च 229% बढ़ाकर 3 गुना से अधिक करने की योजना का एलान किया है। उपराष्ट्रपति जेवडेट यिलमाज़ ने कहा कि इसका उद्देश्य घरेलू तकनीक विकसित करना और अधिक मूल्य वाले रक्षा उत्पादों का उत्पादन करना है। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह बदलाव पश्चिमी सहयोगियों पर निर्भरता को लेकर बढ़ी निराशा के बाद आया है।