तुर्किये की मीडिया का दावा, मोसाद के फाइनैंस हेड को पुलिस ने किया गिरफ्तार
तुर्किये की मीडिया ने दावा किया है कि तुर्किये पुलिस ने इज़रायली खुफिया एजेंसी मोसाद के फाइनैंस हेड लिरिडॉन रेक्सहेपी को गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी तुर्किये में मौजूद एक इज़रायली खुफिया एजेंट को पैसा पहुंचा रहा था। तुर्किये ने जनवरी से अब तक इज़रायल के लिए काम कर रहे कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है।