तुर्किये के स्कूल में 18 वर्षीय युवक ने छात्रों पर की गोलीबारी, 16 घायल; वीडियो आया सामने
सानलिउर्फा (तुर्किये) में एक 18-वर्षीय युवक ने एक हाईस्कूल में छात्रों पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की है जिसमें कम-से-कम 16 लोग घायल हुए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी स्कूल का पूर्व छात्र था। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसका वीडियो सामने आया है। सुरक्षा अधिकारियों द्वारा घेरे जाने के बाद हमलावर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।