तुर्किये ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लगा प्रतिबंध शनिवार को हटा दिया। परिवहन व बुनियादी ढांचा मंत्री अब्दुलकादिर उरालोग्लू ने कहा, ''इंस्टाग्राम के अधिकारियों ने हमारा अनुरोध स्वीकार करने का आश्वासन दिया है।" इससे पहले अधिकारियों ने बताया था कि इंस्टाग्राम तुर्किये के कानूनों का पालन करने में विफल रहा है इसलिए इस पर प्रतिबंध लगाया गया है।