तुर्किये में 57 मुस्लिम देशों ने पाकिस्तान के सुर में मिलाया सुर, भारत के लिए कहीं ये बड़ी बातें
तुर्किये के इस्तांबुल में आयोजित इस्लामिक सहयोग संगठन की दो दिवसीय बैठक में विदेश मंत्रियों की परिषद ने अपने साझा बयान में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सिंधु जल समझौते को जारी रखने की बात कही। इसके अलावा, संगठन ने भारत की सैन्य कार्रवाई को लेकर एकतरफा टिप्पणी की और कश्मीर मुद्दे पर भारत के खिलाफ ज़हर उगला।