तुर्किये में भारी बारिश के बीच नदियों में तब्दील हुईं सड़कें, बाढ़ में बही महिला
इस्तांबुल (तुर्किये) का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बारिश के कारण सड़कें नदियों में तब्दील होतीं और एक महिला बाढ़ में बहती व उसे बचाने के लिए लोग भागते दिख रहे हैं। बुधवार को बारिश से इस्तांबुल में व्यापक बाढ़ आई। इस्तांबुल के गवर्नर के अनुसार, यह बाढ़ 84-वर्षों में हुई सबसे भीषण बारिश के कारण आई है।