तुर्किये में भारतीय राजदूत वीरेंद्र पॉल का निधन, विदेश मंत्री जयशंकर ने जताया शोक
तुर्किये में भारतीय राजदूत वीरेंद्र पॉल का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार को निधन हो गया। विदेश मंत्रालय ने कहा, "उनके असाधारण मानवीय गुणों और प्रभावशाली पेशेवर योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।" विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, "भारतीय विदेश सेवा के लिए यह बहुत बड़ी क्षति है।" वीरेंद्र पॉल 1991 बैच के आईएफएस अधिकारी थे।