तुर्किये में शख्स ने चुराई ज्वेलरी, गधे पर सवार होकर हुआ फरार; वीडियो हुआ वायरल
तुर्किये में एक 26-वर्षीय शख्स ने आभूषण की एक दुकान में घुसकर क्रोबार से खिड़की तोड़ी और गहने चोरी कर लिए। इसके बाद वह गधे पर बैठकर फरार हो गया जिसका वीडियो वायरल हो गया है। हालांकि, पुलिस ने चोरी की घटना के कुछ समय बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और चोरी किए गए सामान बरामद कर लिए।