तुर्किये से सेब आयात पर बैन लगाने के लिए व्यक्तिगत तौर पर PM से बात करूंगा: हिमाचल के सीएम
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 'बॉयकॉट तुर्किये' के बीच कहा है, "24 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई है।" उन्होंने कहा, "तुर्किये से सेब आयात पर प्रतिबंध लगाया जाए। मैं व्यक्तिगत तौर पर प्रधानमंत्री मोदी से बात करूंगा और उन्हें निश्चित तौर पर पत्र लिखूंगा।"