तुर्कमेनिस्तान में काले रंग की कार नहीं रख सकते हैं लोग

मध्य एशिया के देश तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अश्गाबात के लोग काले रंग की कार नहीं खरीद सकते हैं। तुर्कमेनिस्तान के राष्‍ट्रपति गुरबंगुली बिरडीमुहामेडोव को सफेद कारों को लेकर अंधविश्वास है। दरअसल, गुरबंगुली अपने पसंदीदा रंग सफेद को तुर्कमेनिस्तान के लिए भाग्यशाली मानते हैं और उन्होंने 2015 में काले रंग की कारों के आयात को रोक दिया था।

Load More