त्रिपुरा के विधायक ने तेलंगाना राज्यपाल के बेटे पर जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप
त्रिपुरा में बीजेपी की सहयोगी पार्टी टिपरा मोथा पार्टी (टीएमपी) के विधायक फिलिप रियांग ने तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा के बेटे पथिक देव वर्मा और 3 अन्य पर हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया है। फिलिप के मुताबिक, उन लोगों ने धमकी दी कि उनका गला काट देंगे। जिष्णु देव वर्मा राज्य के उप-मुख्यमंत्री रह चुके हैं।