त्रिपुरा ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से ₹135 करोड़ का बकाया तुरंत चुकाने को कहा
त्रिपुरा सरकार ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से बिजली का ₹135 करोड़ का बकाया तुरंत चुकाने को कहा है। त्रिपुरा के ऊर्जा मंत्री रतन लाल नाथ ने कहा, "बिजली की प्रत्येक यूनिट के लिए हम बांग्लादेश ₹6.65 चार्ज कर रहे हैं जो घरेलू कनेक्शन से मिलने वाली बिजली की तुलना में एक अच्छी दर है।"