त्रिपुरा में झड़प के बाद जलाए गए 300 लोगों के घर, दौरा करने गए मंत्री पर फूटा भीड़ का गुस्सा

त्रिपुरा के मंत्री टिंकू रॉय सोमवार को धलाई के हिंसाग्रस्त गंडाट्विजा इलाके में पहुंचे जहां उन्हें लोगों की नाराज़गी झेलनी पड़ी। ग्रामीणों के मुताबिक, जब उनके घर जलाए गए तब पुलिस और प्रशासन 'निष्क्रिय' था। दो गुटों की झड़प में 19-वर्षीय युवक की मौत के बाद 12 जुलाई को हिंसा भड़की थी और 300 लोगों के घर जला दिए गए।

Load More