त्रिपुरा में बांग्लादेश मिशन पर हमले के बाद दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग की बढ़ाई गई सुरक्षा
त्रिपुरा के अगरतला में बांग्लादेश के सहायक उच्चायोग पर हमले के एक दिन बाद दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को चाणक्यपुरी स्थित बांग्लादेश उच्चायोग के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "उच्चायोग के चारों ओर अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है और हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि परिसर के आसपास कोई भीड़ नहीं जुटे।"