तिरुपति के 3 होटलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में निकली फर्ज़ी
आंध्र प्रदेश के तिरुपति में तीन होटलों को गुरुवार को ईमेल के ज़रिए बम से उड़ाने की धमकी मिली जिसके बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी। पुलिस ने डॉग और बम स्क्वॉड के साथ होटलों की जांच की और पुष्टि हुई है कि धमकी एक अफवाह थी। ये होटल लीला महल, कपिला तीर्थम और अलीपीरी में स्थित हैं।