तिरुपति के प्रसाद में मछली के तेल व बीफ टैलो मिलने के बाद केंद्र ने राज्य से मांगी रिपोर्ट
आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के कार्यकाल में तिरुपति मंदिर के प्रसाद वाले घी में मछली के तेल और बीफ टैलो की पुष्टि होने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा, "स्टेट रेगुलेटर से भी बात करूंगा…और खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।"