तिरुपति के लड्डू में पशु चर्बी मिलने की खबर के बाद मथुरा में लिए गए प्रसाद के नमूने

तिरुपति बालाजी मंदिर के लड्डू में पशुओं की चर्बी मिलने की खबर के बाद मथुरा (यूपी) में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) ने अलग-अलग जगहों से प्रसाद के कुल 13 नमूने एकत्र कर प्रयोगशाला भेजे हैं। अधिकारियों ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि, बांकेबिहारी मंदिर व दानघाटी मंदिर के बाहर स्थित दुकानों से ये नमूने लिए गए हैं।

Load More