तिरुपति के लड्डू में मिलावट को लेकर जगनमोहन रेड्डी के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत
तिरुपति बालाजी मंदिर के 'लड्डू प्रसादम' में इस्तेमाल किए जाने वाले घी में मिलावट को लेकर आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी व अन्य के खिलाफ हैदराबाद (तेलंगाना) के एक थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में अधिवक्ता के करुणा सागर ने मंदिर को अपवित्र करने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है।