तिरुपति प्रसाद विवाद के बीच आंध्र के डिप्टी सीएम पवन ने मंदिर में की शुद्धीकरण पूजा
आंध्र प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री पवन कल्याण ने तिरुपति प्रसाद विवाद को लेकर 11 दिन के प्रायश्चित उपवास के तहत कनक दुर्गा मंदिर में शुद्धीकरण अनुष्ठान में हिस्सा लिया है। इस दौरान उन्होंने मंदिर की सीढ़ियों को ब्रश से रगड़कर साफ किया और धोया। उन्होंने कहा, "मैं सनातन धर्म (हिंदुत्व) का दृढ़ता से पालन करता हूं।"