तिरुपति प्रसाद विवाद के बीच पुरी के जगन्नाथ मंदिर में भी होगी घी की जांच
तिरुपति मंदिर के प्रसाद के घी में मिलावट की पुष्टि होने के बाद ओडिशा के पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर में इस्तेमाल होने वाले घी की जांच भी होगी। पुरी के कलेक्टर सिद्धार्थ शंकर स्वैन ने कहा है कि मंदिर के घी में मिलावट का कोई आरोप नहीं है लेकिन संदेह को दूर करने के लिए गुणवत्ता का परीक्षण किया जाएगा।