तिरुपति बालाजी मंदिर के लड्डू में हो रहा था जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल: आंध्र के सीएम

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को कहा कि राज्य में वाईएसआर कांग्रेस की पिछली सरकार ने तिरुपति बालाजी मंदिर (श्री वेंकटेश्वर मंदिर) में लड्डू बनाने में घटिया सामग्री और जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल किया था। उन्होंने कहा, "अब शुद्ध घी का इस्तेमाल किया जा रहा है।" वाईएसआर कांग्रेस ने इन आरोपों को 'दुर्भावनापूर्ण' बताया है।

Load More