तिरुपति में 4 बार अपना सिर मुंडवा चुकी हूं: 'फैबुलस लाइव्स...' फेम शालिनी पासी
'फैबुलस लाइव्स वर्सेज़ बॉलीवुड वाइव्स' में नज़र आईं आर्ट कलेक्टर व दिल्ली के बिज़नेसमैन संजय पासी की पत्नी शालिनी पासी ने बताया है कि वह तिरुपति में 4 बार अपना सिर मुंडवा चुकी हैं। शालिनी ने कहा कि उन्होंने आखिरी बार 2018 में तिरुपति में सिर मुंडवाकर अपने बाल दान किए थे और वह केवल काले-सफेद कपड़े पहनने लगी थीं।