तिरुपति मंदिर में 4 घंटे चला शुद्धिकरण अनुष्ठान, भगवान से मांगी गई माफी
तिरुपति बालाजी मंदिर के लड्डू में मिलावट को लेकर हुए विवाद के बाद सोमवार को मंदिर के शुद्धिकरण के लिए सुबह 6 बजे से 10 बजे तक 'शांति होमम पंचगव्य प्रोक्षण' पूजा चली। पूजा में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी से मंत्रोच्चार के बीच माफी मांगी गई। इस अनुष्ठान में मंदिर के पुजारियों के साथ टीटीडी के अधिकारी भी शामिल हुए।