तिरूपति मंदिर में कहां से आता है रोज़ाना 3 लाख लड्डू बनाने का सामान?
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, तिरुपति मंदिर में रोज़ाना करीब 3 लाख लड्डू बनाने के लिए मंदिर प्रशासन करीब 1400 किलोग्राम घी, काजू, किशमिश, इलायची, बेसन और चीनी का इस्तेमाल करता है। बकौल रिपोर्ट, मंदिर की प्रबंधन समिति 'तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम' ई-नीलामी के ज़रिए प्रसाद की सामग्री खरीदती है जिस पर सालाना लगभग ₹500 करोड़ खर्च होते हैं।