तिरुपति लड्डू विवाद के बाद लखनऊ के मनकामेश्वर मंदिर में बाहरी प्रसाद चढ़ाने पर लगा बैन
आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर के लड्डू में कथित तौर पर जानवरों की चर्बी मिलने को लेकर उठे विवाद के बीच लखनऊ के मनकामेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा बाहर से लाकर प्रसाद चढ़ाने पर रोक लगा दी गई है। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से घर में बने हुए प्रसाद, फल या सूखे मेवे का भोग लगाने का आग्रह किया है।