तिरुपति लड्डू विवाद को लेकर जगनमोहन रेड्डी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने तिरुपति बालाजी मंदिर के लड्डू में मिलावट के मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा, "महोदय (प्रधानमंत्री) इस समय पूरा देश आपकी ओर देख रहा है। यह ज़रूरी है कि मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को झूठ फैलाने के लिए फटकार लगाई जाए और सच्चाई सामने लाई जाए।"