तिरुपति विवाद के बीच पटना के महावीर मंदिर ने बताया कितना शुद्ध है नैवेद्यम प्रसाद
तिरुपति मंदिर (आंध्र प्रदेश) का प्रसाद बनाने में डलने वाले घी में 'फिश ऑयल' और 'बीफ टैलो' की पुष्टि के बाद महावीर मंदिर (पटना) न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने बताया है, "नैवेद्यम की गुणवत्ता हर 3-माह पर जांची जाती है।" उन्होंने कहा, "गाय के शुद्ध घी से नैवेद्यम बनता है...इसे भारत सरकार का मानक 'भोग' सर्टिफिकेट मिला है।"