मनोचिकित्सक डॉक्टर चांदनी तुगनैत के मुताबिक, तारीफ मिलने पर असहज महसूस करने की वजह खुद पर संदेह/लोगों का ध्यान आकर्षित होना/बचपन के अनुभव हो सकते हैं। जो लोग लो-प्रोफाइल रहते हैं उनके लिए यह किसी तोहफे की बजाय ऐसा हो सकता है, जैसे अचानक किसी कमरे की सारी लाइटें जल गई हों। बकौल डॉक्टर, तारीफ मिलने पर सिर्फ 'धन्यवाद' कहें।