तिरुमाला कल्याण मंडपम के पास मुस्लिम शख्स ने पढ़ी नमाज़, भड़के लोग
तिरुमाला में तिरुमाला कल्याण मंडपम के पास एक मुस्लिम शख्स के नमाज़ पढ़ने के बाद विवाद छिड़ गया है। घटना का एक वीडियो भी ऑनलाइन सामने आया है। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) की विजिलेंस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और शख्स की कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के ज़रिए उसकी पहचान करने के लिए जांच शुरू कर दी है।