तेल की कीमतें कम रखें, मैं सब देख रहा हूं: होर्मुज़ बंद होने की योजना के बीच ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच सोशल मीडिया पर लिखा है, "हर कोई, तेल की कीमतें कम रखें। मैं सब देख रहा हूं।" उन्होंने कहा, "आप दुश्मन के हाथों में खेल रहे हो...ऐसा न करें।" ईरानी संसद द्वारा होर्मुज़ स्ट्रेट बंद करने को मंज़ूरी दिए जाने के बाद कीमतों में उतार-चढ़ाव दिखा है।