तेल कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने पेट्रोल-डीज़ल के निर्यात पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
सरकार ने तेल कंपनियों के लिए पेट्रोल-डीज़ल निर्यात महंगा कर दिया है। 1 सितंबर यानी आज से से डीज़ल निर्यात पर कुल टैक्स ₹24 से बढ़ाकर ₹25 प्रति लीटर कर दिया गया, जबकि पेट्रोल निर्यात पर ₹1.5 प्रति लीटर शुल्क लगाया गया है। हालांकि, ATF निर्यात पर टैक्स ₹19.5 से घटाकर ₹19 प्रति लीटर किया गया है।