पेट्रोल पर ₹8/लीटर व डीज़ल पर ₹9/लीटर का नुकसान, OMC's को रोज़ाना ₹530 करोड़ का घाटा
रेटिंग एजेंसी ICRA के मुताबिक, कच्चे तेल की बढ़ी कीमतों के बीच IOC, BPCL और HPCL को पेट्रोल में करीब ₹8/लीटर और डीज़ल में ₹9/लीटर का नुकसान हो रहा है। इससे तीनों ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMC's) का संयुक्त नुकसान करीब ₹530 करोड़/दिन पहुंच सकता है। वहीं, सितंबर में घरेलू LPG सिलेंडर पर भी करीब ₹300 की अंडर-रिकवरी का अनुमान है।