तेलंगाना में मछुआरों को बचाते समय पलट गईं SDRF की दो नावें, 10 कांस्टेबल लापता
तेलंगाना के खम्मम ज़िले में बुधवार को मछुआरों को बचाने के दौरान बेथुपल्ली झील में एसडीआरएफ की दो नावें पलट गईं। हादसे में 11 बचावकर्मी लापता हो गए। भारी बारिश के कारण झील में पानी का बहाव तेज़ था। एनडीआरएफ की टीमें लापता कर्मियों की तलाश में जुटी हैं। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने बचाव अभियान तेज़ करने के निर्देश दिए।