तेलंगाना HC ने 12 वर्षीय रेप पीड़िता को दी 26 हफ्ते का गर्भ गिराने की अनुमति
तेलंगाना हाईकोर्ट ने 12-वर्षीय रेप पीड़िता को 26 हफ्ते के गर्भ को गिराने की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा संचालित गांधी अस्पताल को 48 घंटे में गर्भ गिराने को कहा है। दरअसल, अस्पताल ने 24 हफ्ते से ज़्यादा समय होने के चलते गर्भ गिराने से इनकार किया था जिसके बाद पीड़िता की मां कोर्ट गई थी।