तेलंगाना के अस्पताल में AC फटने से लगी आग; 2 नवजात की हुई मौत व 28 बच्चे बचाए गए

आदिलाबाद (तेलंगाना) में राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ (RIMS) के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट में सोमवार देर रात आग लगने से 2 नवजात की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि वॉर्ड में भर्ती 28 नवजातों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, शायद एसी में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी।

Load More