तेलंगाना का कोंगारेड्डीपल्ली गांव 100% सौर ऊर्जा से चलेगा, काम हुआ शुरू
तेलंगाना के कुरनूल ज़िले के कोंगारेड्डीपल्ली गांव को 100% सौर ऊर्जा से संचालित करने की योजना बनाई गई है। इसे लेकर काम शुरू हो गया है और मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने अधिकारियों की टीम को बुधवार से घर-घर जाकर सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया है। सर्वेक्षण पूरा होने के बाद सरकार सोलर पैनल लगाने की योजना को अंतिम रूप देगी।