तेलंगाना के पुलिस विभाग में DSP बनी महिला बॉक्सर निखत ज़रीन, जीता था गोल्ड मेडल
भारत की महिला बॉक्सर निखत ज़रीन को तेलंगाना पुलिस में डीएसपी के पद पर नियुक्त किया गया है। निखत ज़रीन की उनके नियुक्ति पत्र के साथ एक तस्वीर भी सामने आई है। निखत ने राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड मेडल और एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था और उन्होंने हाल ही में पेरिस ओलंपिक्स 2024 में भाग लिया था।