तेलंगाना के मुख्यमंत्री को मानहानि मामले में निजी तौर पर पेश होने का समन जारी
हैदराबाद की एक विशेष अदालत ने बीजेपी के एक नेता द्वारा दायर मानहानि के मामले में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को गुरुवार को समन जारी कर 25 सितंबर को निजी तौर पर पेश होने को कहा है। आरोप है कि रेड्डी ने हालिया लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान बीजेपी के खिलाफ झूठे और निराधार आरोप लगाए हैं।