तेलंगाना के मंचेरियल जिले में 100 आवारा कुत्तों की जहर देकर हत्या, सरपंच पर गंभीर आरोप
मंचेरियल (तेलंगाना) के किश्तपुर में करीब 100-आवारा कुत्तों को जहर देकर मारने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सरपंच ने दो लोगों से जहरीले इंजेक्शन लगवाए और बाद में कुत्तों के शव नदी किनारे दफना दिए। पशु अधिकार संगठनों के विरोध के बाद पुलिस, सरपंच व पंचायत अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।