तेलंगाना के मकान में चोरी लायक कुछ न मिलने पर चोर ने अपनी जेब से छोड़ा ₹20, वायरल हुआ वीडियो

तेलंगाना में एक मकान में चोरी करने घुसे चोर को जब चुराने लायक कुछ नहीं मिला तो उसने वापस जाने से पहले अपनी जेब से ₹20 निकालकर टेबल पर रख दिए जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में नकाबपोश चोर सीसीटीवी कैमरे की ओर देखकर कुछ इशारा करता दिख रहा है। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Load More