तेलंगाना के सरकारी स्कूल में खाने में मिली छिपकली मामले में केंद्र ने दिया स्पष्टीकरण
मेडक (तेलंगाना) के सरकारी स्कूल में परोसे गए नाश्ते में छिपकली मिलने के मामले में केंद्र ने स्पष्टीकरण दिया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि तेलंगाना सरकार अपनी योजना के तहत नाश्ता प्रदान करती है और यह 'पीएम पोषण' योजना के अंतर्गत शामिल नहीं है। नाश्ता खाने से बीमार हुए 3 छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।