तेलंगाना में 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत एक माह में बाल मज़दूरी से मुक्त कराए गए 7600+ बच्चे

तेलंगाना में केंद्रीय गृह मंत्रालय की राष्ट्रव्यापी पहल 'ऑपरेशन मुस्कान-11' के तहत जुलाई महीने में बाल मज़दूरी से 7,678 बच्चों को मुक्त कराया गया। पुलिस के अनुसार, इस अभियान में 1,713 प्राथमिकी दर्ज की गईं और 1,718 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, 6593 बच्चों को उनके परिवारों से मिलाया गया जबकि 1,049 बच्चों को आश्रय गृहों में भेजा गया।

Load More