तेलंगाना में 'प्रेमी के शादी में देरी करने से निराश' नर्स ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
कामारेड्डी (तेलंगाना) में एक निजी अस्पताल की नर्स ने कथित तौर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। आशंका है कि नर्स ने अपने प्रेमी द्वारा शादी में देरी किए जाने से निराश होकर खुदकुशी की है। बकौल रिपोर्ट्स, नर्स ने खुदकुशी करने से पहले अपने प्रेमी को फोन किया था और उसके बाद उसने अपना मोबाइल बंद कर दिया।