तेलंगाना में 6 बीआरएस एमएलसी कांग्रेस में हुए शामिल
तेलंगाना में 6 बीआरएस एमएलसी गुरुवार देर रात मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गए। इनमें डांडे वाइटल, भानु प्रसाद राव, एमएस प्रभाकर, बोग्गापारू दयानंद, एग्गे मल्लेश और बसव राजू सरैया शामिल हैं। गौरतलब है, पिछले साल विधानसभा चुनाव में बीआरएस की हार के बाद 6 विधायक सहित कई नेता पार्टी छोड़ चुके हैं।