तेलंगाना में अपनी 6 साल की पोती से कार चलवा रहा था पुलिसवाला, दर्ज हुई FIR
तेलंगाना के रंगा रेड्डी ज़िले में पुलिस ने एक सब इंस्पेक्टर पर अपनी 6 साल की पोती से कार ड्राइव करवाने के मामले में केस दर्ज किया है। वीडियो वायरल होने के बाद तेलंगाना के डीजीपी सीवी आनंद ने एक्स पर पोस्ट करके पुलिस कमिश्नर साइबराबाद को मामला दर्ज करके आरोपी सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड करने का आदेश दिया है।