तेलंगाना में आया 5.3 तीव्रता का भूकंप, हैदराबाद में भी महसूस किए गए झटके
नैशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, मुलुगु (तेलंगाना) में बुधवार सुबह 7:27 बजे 5.3 तीव्रता का भूकंप आया जिसके झटके हैदराबाद तक महसूस किए गए। बकौल रिपोर्ट, इसका केंद्र ज़मीन से 40 किलोमीटर गहराई में था। फिलहाल, किसी के हताहत होने या किसी बड़ी क्षति की सूचना नहीं है लेकिन अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है।