तेलंगाना में ड्राइविंग सीखने के दौरान तालाब में गिरी कार, रेस्क्यू का वीडियो आया सामने
तेलंगाना में शुक्रवार को ड्राइविंग सीखने के दौरान एक कार तालाब में गिर गई। हादसे के वक्त कार में 2 लोग सवार थे और एक स्थानीय शख्स ने तालाब में कूदकर दोनों की जान बचाई जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। पुलिस के अनुसार, ड्राइविंग सीखने वाले शख्स ने गलती से कार के ब्रेक की जगह ऐक्सेलरेटर दबा दिया था।