तेलंगाना में नागार्जुन ने एन-कन्वेंशन सेंटर ढहाए जाने के बाद सरकार को लौटाई 2 एकड़ ज़मीन
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने बताया है कि अभिनेता नागार्जुन ने हैदराबाद के माधापुर में एन-कन्वेंशन सेंटर के ढहाए जाने के बाद सरकार को 2-एकड़ अतिक्रमित ज़मीन स्वेच्छा से वापस कर दी। यह सेंटर तम्मिडीकुंटा झील के फुल टैंक लेवल क्षेत्र में बनाया गया था। बकौल रेड्डी, नागार्जुन ने शहर के विकास में सहयोग की इच्छा जताई है।