तेलंगाना में पुलिस ने 18 किमी पीछा कर पकड़ी चोरी हुई सरकारी बस, नशे में धुत चोर गिरफ्तार

तेलंगाना के कोरुतला से राज्य सड़क परिवहन निगम की बस चुराकर 18 किमी तक पुलिस से भागने वाले 35 वर्षीय शराबी पूर्व मैकेनिक को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "उसने रास्ते में 3-4 बाइक, एक पुलिस वाहन...कुछ छात्रों को टक्कर मारी, कई पैदल यात्रियों को लगभग कुचल दिया था और फिर एक पेड़ से टकरा गया।"

Load More