तेलंगाना में फास्ट फूड की शॉप में चोरी करने आए चोर पर गिरी स्टोरेज रैक, हुई मौत
तेलंगाना में रविवार तड़के 3:30 बजे फास्ट फूड की शॉप में चोरी करने की कोशिश करते समय स्टोरेज रैक गिरने से उसके नीचे दबकर एक चोर की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, चोर स्टोरेज रैक में सेंध लगाने की कोशिश कर रहा था तभी यह हादसा हुआ। यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।